आज से आरंभ हो रहा 15 दिवसीय पितृ पक्ष
मैनपुरी, सितम्बर 25 -- भोगांव। पंचांग के अनुसार अश्विन मास के कृष्ण पक्ष को पितृ पक्ष के रूप में मनाया जाता है, जिसका आरंभ भाद्रपद पूर्णिमा से होता है। इस वर्ष पितृ पक्ष आज यानि 26 सितंबर से प्रारंभ होकर 10 अक्तूबर सर्वपितृ अमावस्या तक रहेगा। यह समय अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का पर्व है, जिसे श्राद्ध या कनागत भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य मुक्की मिश्रा के अनुसार, इस बार अष्टमी तिथि का क्षय होने और पंचमी व षष्ठी तिथि का श्राद्ध एक ही दिन पड़ने के कारण श्राद्ध पक्ष कुल 15 दिनों का होगा। एक अक्तूबर को पंचमी तिथि का श्राद्ध संपन्न होगा, वहीं षष्ठी तिथि का श्राद्ध भी इसी दिन दोपहर 12:35 बजे के बाद किया जाएगा। षष्ठी तिथि एक अक्तूबर को दोपहर 12:35 बजे से प्रारंभ होकर 2 अक्तूबर की सुबह 10:15 बजे तक रहेगी। शास्त्रीय नियमानुसार श्राद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.