बेगुसराय, मार्च 2 -- बेगूसराय। अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट के बीच जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन सोमवार से शुरु हो गया है। जबकि, पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के बीच जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन मंगलवार से शुरु होगा। रेल सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन का परिचालन कोहरे को लेकर 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया था। एक मार्च से पुन: परिचालन अमृतसर से शुरु कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...