कोडरमा, जनवरी 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तिलोकरी निवासी मितल साव, पिता स्वर्गीय लोचन साव, अपनी खरीदी हुई जमीन को अवैध कब्जे से बचाने के लिए 30 जनवरी से अंचल कार्यालय जयनगर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने जा रहे हैं। मितल साव ने बताया कि उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर घर का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जबकि उन्होंने इस संबंध में कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। मितल साव ने अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा एवं अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर जानकारी दी है पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि कब्जाधारियों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा है। पीड़ित मितल साव का कहना है कि वह इस मामले को लेकर बार-बार अंचल कार्यालय और थाना का चक्कर लगा च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.