लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- शरीर के अंगों का महादान करने को दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है। मेडिकल कालेज में इन दो दिनों में विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक करेंगे। प्राचार्य डा. वाणी गुप्ता ने कहा कि 25 और 26 अप्रैल को अंगदान और चिकित्सा परोपकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय समागम का मुख्य उद्देश्य समाज में अंग एवं ऊतक दान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि भारतीय परंपरा में परोपकार के लिए देह त्याग की गौरवशाली संस्कृति रही है। यह भी पढ़ें- विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाएगा महर्षि दधीचि का उदाहरण हमारे सामने है। इसी भावना को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के सा...