हल्द्वानी, जून 3 -- नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी आज बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं| उनकी सेवानिवृत्त पर हाईकोर्ट में विदाई समारोह का आयोजन किया गया है| यह कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश की अदालत में दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा, जहां हाईकोर्ट के न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारी उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देंगे।इस संबंध में बीते दिनों हाईकोर्ट के महानिबंधक योगेश कुमार गुप्ता ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।जनवरी 2025 में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति से पहले, न्यायमूर्ति नैथानी उत्तराखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्य चुके थे। उन्होंने 29 अप्रैल 1992 को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में अपना करियर शुरू किया । यह भी पढ़ें- UPPSC : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती के शॉर्टहैंड टेस्ट में सभी फेल, 32 मा...