आज सुर-ताल से गूंजेगी धर्मनगरी, नाद गंगा संगीत महोत्सव
हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- धर्मनगरी में शुक्रवार को भारतीय संगीत की सुर और ताल की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी। स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में दो अक्तूबर को 'नाद गंगा संगीत महोत्सव-2026' आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मृदंग संस्थान की ओर से होने वाला महोत्सव मृदंग महर्षि स्वामी पागलदास डॉ. रामशंकर दास की पुण्य स्मृति को समर्पित रहेगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता होगी। इसमें देशभर से कलाकार और संगीत प्रेमी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भारतीय संगीत की विभिन्न विधाओं के साथ सुर और ताल की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। आयोजन सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम आठ बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.