सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- सुरसंड। शीतकालीन अनुरक्षण कार्य के मद्देनजर आज सुरसंड, राधाऊर एवं परिहार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक कार्यपालक अभियंता संचरण अवर प्रमंडल पुपरी संतोष कुमार ने बताया कि प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33 केवी सुरसंड तथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक 33 केवी परिहार में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्णतः ठप रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...