शाहजहांपुर, मार्च 4 -- बड़े लाट साहब का जुलूस बुधवार सुबह दस बजे से निकलेगा। जुलूस से एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने लगातार तीसरे दिन रिहर्सल कर तैयारियों को परखा। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने चौक कोतवाली से खुली जिप्सी में सवार होकर करीब आठ किलोमीटर लंबे जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन पिछले करीब एक महीने से जुलूस की तैयारियों में जुटा है, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। रिहर्सल के समय सीओ सिटी पंकज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.