बोकारो, मई 11 -- तेनुघाट। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कथारा के सहायक विद्युत अभियंता कथारा के निर्देशानुसार 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कथारा में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। जर्जर जंपर की मरम्मत, नया करंट ट्रांसफार्मर एवं ब्रेकर की स्थापना तथा एबी-स्विच का रख-रखाव शामिल है। कार्य की सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र कथारा, गोमिया, कंजकीरो, साड़म एवं लालपनिया से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...