फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- शमसाबाद। ढाईघाट पर माघ मेला लगा हुआ है। दूर दूर से लोग गंगा स्नान करने के लिए आ रहे हैं। बसंत पंचमी के स्नान को देखते हुये माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। 110 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। शुक्रवार की सुबह से शाम तक भारी वाहनों पर रोक रहेगी। भारी वाहनों को फैजबाग में रोक दिया जायेगा। जबकि शाहजहांपुर से आने वाले ट्रकों को जरियनपुर मार्ग से निकाला जायेगा। श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली को मेले से दो सौ मीटर पहले बनायी गयी पार्किंग में खड़ा कराया जायेगा। ट्रैक्टरों के लिए विशेष रूप से रूट डायवर्जन किया गया है। थाना चौराहे से वाजीदपुर गांव होते हुए गंगा किनारे बनायी गयी पार्किंग तक ट्रैक्टर पहुंचेंगे। शाहजहांपुर से आने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर चौरा और ढाईघाट गांव के बीच बनायी गयी पा...