सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- आज सीतामढ़ी के नौ प्रखंडों को मिलेगी डिग्री कॉलेज की सौगात सीतामढ़ी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का नया अध्याय बुधवार से शुरू होने जा रहा है। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत सीतामढ़ी के नौ प्रखंडों में स्थापित नवराजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। सीतामढ़ी के नौ डिग्री कॉलेज समेत राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ होगा। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह (टाइगर) भी शामिल होंगे। जिले में उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग्री महाविद्यालय नावकोठी का उद्घाटन आजनवस्थ...