समस्तीपुर, जनवरी 28 -- समस्तीपुर/सरायरंजन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंचेंगे। जहां वह करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद कर योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है। देर शाम जिला प्रशासन व सीएम सिक्युरिटी के साथ माॅक ड्रील किया गया। इधर मौसम विभाग द्वारा बारिश के पूर्वानुमान को लेकर कारकेड ने माॅक ड्रील भी किया। समस्तीपुर जिले को सीएम नीतीश कुमार करोड़ों की लागत वाली योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान सीएम कुल 827 करोड़ रुपये के योजनाओं की सौगत देंगे। जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 71 योजनाओं का सीएम शिलान्यास करेंगे। इसकी कुल लागत 470...