कुशीनगर, नवम्बर 9 -- कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर का दौरा करेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी है। विभागों के अधिकारियों व कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि आगमन के दौरान कोई असुविधा सामने न आए। उनकी तैयारी के हर बिंदु को मुक्कमल बंदोबस्त कर लिया गया है। कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर भव्य प्रवेश द्वार की पेंटिंग कर चमका दिया गया है। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने तैयारी को लेकर जगह-जगह सड़क की टूटी पटरी की नई ईंट से इंटरलाकिंग कर गड्ढा मुक्त करा दिया है। शनिवार को सुबह से ही पालिका के सफाई कर्मियों ने झाड़ू फावड़ा लेकर देर शाम तक सड़कों की मरम्मत कर चमका दी। पेयजल के लिए आरओ सिस्टम भी ठीक कराए गए। विद्युत विभाग ने पटरी पर रखे लोहे के पोल व के...