सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- सिद्धार्थनगर। जनपद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को दिन में 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। साथ ही 1052 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। बीएसए ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव में जनपद की संस्कृति, कला, साहित्य और विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी। 28 जनवरी से एक फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में हर दिन दर्शकों के लिए कुछ न कुछ विशेष कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्याओं में संगीत, नृत्य और साहित्यिक कार्यक्रम लोगों को आकर्षित करेंगे। सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ 28 जनवरी को दिन में 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत गीत और गणेश वंदना के साथ होगा। इसके बाद मु...