बहराइच, मई 30 -- बहराइच। अधिशाषी अभियंता सदर प्रवेश कुमार ने बताया कि 33 केवी सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर ओवरहालिंग और पेड़ की कटाई-छटाई का काम कराया जाना है। इस कारण रविवार को उपकेंद्र के सभी फीडर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेंगे। करीब 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पंचवटी, माधवरेती, वीआईपी, फायर स्टेशन, नवोदय, दीवानी कचहरी, टेलीफोन एरिया सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्था पहले से कर लेने की अपील की है। मेंटेनेंस के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्य के चलते एक व दो जून को कई क्षेत्रों में चार घंटे बंद रहेगी बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...