सहरसा, मई 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर बुधवार को फुट ओवरब्रिज का गर्डर चढ़ाने के लिए तीन घंटे 50 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। जिससे कई ट्रेनों की रफ्तार थम जाएगी। ब्लॉक के दौरान सहरसा-मानसी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त हो जाएगा। जिससे सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। मिली जानकारी मुताबिक 20 मई को दिन के 11 बजे से 2.50 बजे तक फुट ओवरब्रिज के सभी 11 गर्डर चढ़ाने का काम किया जाएगा। गर्डर चढ़ाने के दौरान गति शक्ति, ओपनलाइन, परिचालन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि गर्डर चढ़ाए जाने के बाद यहां रूफ और सीढ़ी बनाने का काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 16-16 घंटा तक देरी से आई ट्रेनें एफओबी के अगस्त या सितम्बर माह में बनकर तैयार होने की संभावना है...