धनबाद, मई 17 -- मैथन संजय चौक बिजली सब स्टेशन से रविवार को साढ़े सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी एसडीओ महेश प्रसाद महतो ने दी। बताया कि 33 हजार केवी में वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदलने का काम होगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मैथन रोड, एग्यारकुंड, शिवलीबाड़ी, आमकुड़ा, प्रोफेसर कॉलोनी, वनमेढा, बासुदेव नगर, आनंद नगर, आदर्श नगर, मेढ़ा आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। यह भी पढ़ें- जिले के कई इलाके में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित यह भी पढ़ें- आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...