फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 12 -- फर्रुखाबाद। लकूला उपकेंद्र पर वीसीबी व पावर ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग का कार्य शुक्रवार को किया जाएगा। अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि टेस्टिंग कार्य के चलते लकूला उपकेंद्र के आवास-विकास, एनएकेपी, लालगेट व अंगूरीबाग फीडर सुबह 10 से सायं पांच बजे तक बंद रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...