आज सात उपकेंद्रों से बिजली कटौती रहेगी
नोएडा, मई 23 -- नोएडा, उदय सिंह। शहर में बिजली उपकेंद्रों पर मरम्मत और क्षमता वृद्धि के कार्य के चलते आज सात बिजली उपकेंद्रों से कटौती रहेगी। इसके चलते लोगों को रविवार के दिन घोषित कटौती झेलनी पड़ेगी। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-63 के जी ब्लॉक उपकेंद्र की 33 केवी की लाइन के बीच आ रहे पेड़ों की शाखाओं छटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर के 12 बजे तक कटौती रहेगी। सेक्टर-50 के उपकेंद्र पर ओटीआई बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 10 बजे से 11 बजे तक करीब एक घंटा कटौती रहेगी। यह भी पढ़ें- संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों पर रात में तैनात रहेंगे अधिकारी सेक्टर-52 के उपकेंद्र पर भी ओटीआई बदलने का कार्य किया जाएगा। इस वजह से सुबह 10 से 11 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। सेक्टर-18 के उपकेंद्र,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.