लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- शहर के गढ़ी पावर हाउस से जुड़े इलाकों में आज 25 मार्च को साढ़े चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 33/11 केवी पोषित लाइन पर अनुरक्षण (मेंटेनेंस) और परीक्षण कार्य किया जाना है। इसी के चलते संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...