समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- सरायरंजन। बिहार सरकार में नवगठित एनडीए की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय कुमार चौधरी पहली बार सोमवार को आएंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार के आने की सूचना पर क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का वरूणा पुल चौक पर भव्य स्वागत स्वागत किया जाएगा।श्री चौधरी ने सोमवार को क्षेत्र के झखरा गांव के दुर्गा स्थान में विभिन्न देवी देवताओं के मुर्ती प्राण प्रतिष्ठा में चल रहे अनुष्ठानों एवं विभिन्न शुभ लग्नों में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...