समस्तीपुर, जुलाई 24 -- विभूतिपुर। बिहार की नई सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 25 जुलाई को एक बड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति सभागार में लाइव दिखाया जाएगा। यह लाइव टेलीकास्ट सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा बिहार के चैनलों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। इस विशेष प्रसारण में सरकार मुख्य रूप से आदर्श विद्यालयों (सरस्वती विद्या निकेतन), नए डिग्री कॉलेजों की शुरुआत और बिहार स्कूल लाइव क्लासेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, नए राशन कार्ड का निर्माण और आयुष्मान कार्ड (वय वंदना योजना सहित), सहयोग शिविरों में आए आवेदनों का निपटारा, पंचायत विकास दिवस औ...