औरैया, मई 4 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश स्तर पर शिक्षामित्र सम्मान समारोह और बढ़े हुए मानदेय की घोषणा को लेकर जहां सरकार ने भव्य आयोजन की तैयारी की है, वहीं जनपद स्तर पर व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आ रही है। मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत जनपदों में भी शिक्षामित्रों को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन औरैया में अब तक अधिकांश शिक्षामित्रों को इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। शासन के निर्देशानुसार 5 मई को आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में शिक्षामित्रों को सम्मानित किया जाना है और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों को कल मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय इसके लिए जनपद स्तर पर भव्य आयोजन करने और अधिक से अधिक शिक्षामित्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं...