मधुबनी, फरवरी 27 -- मधुबनी/खजौली,निज प्रतिनिधि। वार्षिक परीक्षा से ठीक पहले सभी सरकारी विद्यालयों में 28 फरवरी को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। निदेशक ने कहा है कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित होने वाली संगोष्ठी के तहत फरवरी माह की बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा से पूर्व आयोजित होने वाली अंतिम संगोष्ठी होगी। ऐसे में इस बार बैठक का केंद्रीय विषय "परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी" निर्धारित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संगोष्ठी का उद्देश्य केवल बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराना ही नहीं, बल्कि परीक्षा के ...