बस्ती, मई 6 -- हरैया। कस्बा में स्थापित 33/11 केवीए विद्युत उप केंद्र महराजगंज फीडर पर वाइफरकेशन का कार्य बुधवार को होगा। इसके कारण उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने बताया कि कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होगा जो अपरान्ह लगभग तीन बजे तक चलने की संभावना है। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े हर्रैया बेलभरिया, महराजगंज, हर्रैया, केशवपुर हर्रैया व हसीनाबाद फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य संपन्न होने के बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- आज चार घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...