सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सीतामढ़ी। जिले के किसानों को कृषि कार्यों के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सभी प्रखंड कृषि कार्यालयों में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड कृषि कार्यालय के साथ-साथ प्रखंड सहकारिता कार्यालय और अंचल कार्यालय से भी समन्वय स्थापित कर किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि केसीसी के जरिए किसानों को खेती के लिए आसान और सस्ता ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिससे बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को प...