रांची, अगस्त 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी में खेल निदेशालय, जिला खेल कार्यालय और विभिन्न खेल संघों की ओर से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मोरहाबादी मैदान में हॉकी और फुटबॉल के प्रदर्शनी मैच खेले जाएंगे। जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न केंद्रों पर अंतर डे-बोर्डिंग और अंतर आवासीय सेंटर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, तीरंदाजी और कुश्ती के मुकाबले शामिल हैं। इस दौरान खिलाड़ियों को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, गांधीनगर खेल मैदान में अंतरराज्यीय पारा वुडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। झारखंड ओलंपिक संघ की ओर से भी खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय...