प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- शहर के दहिलामऊ को जा रही 33 केवीए की मेन लाइन पर कामकाज की वजह से मंगलवार को रूपापुर उपकेंद्र के सगरा फीडर की बिजली आपूर्ति 11 बजे से 1 बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र के जेई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि भुपियामऊ से दहिलामऊ उपकेंद्र को जा रही नये ट्रैक की 33 केवीए की लाइन पर कामकाज की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सोमवार को किसी कारण से कामकाज नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...