आज संविधान हत्या दिवस मनाएगी भाजपा
रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा की ओर से गुरुवार को मनाए जाने वाले 'संविधान हत्या दिवस' की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम संयोजक व मेयर विकास शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को लागू आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था। इसलिए भाजपा इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम सभागार में आपातकाल से संबंधित प्रदर्शनी, गोष्ठी और लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि आपातकाल लोकतांत्रिक संस्थाओं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.