गया, अप्रैल 1 -- श्री सालासर बालाजी महाराज का जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर शहीद रोड पाराडाइज सिनेमा के पास स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर सज-धज कर तैयार है। रंग-बिरंगी लाइट और फूल-मालाओं से मंदिर व भगवान की विशेष रूप से सजावट की गई है। जन्मोत्सव पर सुबह से लेकर देर शाम तक कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार गिरिडीह के गायक भजनों की माला पेश करेंगे। ध्वजारोहण के बाद गुरुवार की सुबह करीब सात बजे मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसमें भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे। श्री सालासर बालाजी परिवार के प्रवीण मोर ने बताया कि सालासर मंदिर से निकलकर शोभा यात्रा आनंदी माई मोड़, गोलपत्थर हनुमान जी, टेकारी रोड, भदानी कोल्ड स्टोरेज, केपी रोड चौक, लहेरिया टोला होते हुए मंदिर वापस लौ...