हरिद्वार, फरवरी 23 -- ऊर्जा निगम आज हरिद्वार उपकेंद्र के गौरीशंकर उपसंस्थान से पोषित फीडर श्यामपुर पर एलटी कैपेसिटर बैंक लगाएगा। इसके चलते दिन में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस फीडर को सुबह 10:30 बजे बंद किया जाएगा। मरम्मत पूरी होने के बाद अपराह्न 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकती है। ऊर्जा निगम ने बिजली-पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.