गया, अप्रैल 30 -- वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध जयंती के मौके पर शहर के गांधी मैदान में होने वाली संविधा सुरक्षा महारैली अब शुक्रवार एक मई को ही शेरघाटी के रंगलाल हाई स्कूल के मैदान में होगी। महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन संघर्ष समिति व आंबेडकर संघर्ष मोर्चा की ओर से होने वाली रैली में भारी संख्या में लोग जुटेंगे। बतौर मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना सज्जाद नोमानी शामिल होंगे। यह जानकारी गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व राजद के वरीय नेता उदय नारायण चौधरी ने दी। बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के कारण गांधी मैदान में जिला प्रशासन ने महारैली आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। यह भी पढ़ें- बोधगया में तीन दिवसीय बुद्ध जयंती समारोह शुरू, आज आयेंगे मुख्यमंत्री इसे लेकर पूर्व विधायक सतीश कुमार दास ...