नई दिल्ली, मई 28 -- बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर गुरुवार, 28 मई 2026 को भारतीय शेयर मार्केट बंद रहेंगे। बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर आज किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके चलते निवेशक आज शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे।केंद्र सरकार ने भी 28 मई को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया है। इसी वजह से देश के अधिकांश राज्यों में बैंक और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।आज बैंक भी रहेंगे बंद बकरीद गजटेड हॉलिडे होने की वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। हालांकि, कुछ राज्यों में चांद दिखने और स्थानीय प्रशासन के फैसले के आधार पर छुट्टी की तारीख अलग हो सकती है। यह भी पढ़ें- LPG की सप्लाई पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें दिल्ली से पटना तक के लेटेस्ट रेटकिन-किन सेगमेंट्स में ट्रेडिंग ...