जमशेदपुर, दिसम्बर 28 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार को जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे धालभूम अनुमंडल को आज शाम 6 बजे से नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। यह आदेश सोमवार की रात 10 बजे तक अर्थात पूरे 28 घंटे प्रभावित रहेगा। धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने इस आशय का आदेश उपायुक्त के निर्देश पर जारी किया है। इसके आलोक में आज शाम 6 बजे से जमशेदपुर के अलावा पोटका, पटमदा और बोड़ाम प्रखंडों में कोई भी ड्रोन, हॉट एयर बैलून या को उड़ाना पूरी तरह निषिद्ध कर दिया जाएगा। इसका उल्लंघन करने पर दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रपति कल सुबह 10:10 पर जमशेदपुर स्थित सोनारी एयरपोर्ट पर वायु सेना के हेलीकॉप्टर से उतरेंगी और दोपहर 3:30 बजे के बाद उसी हेलीकॉप्टर से रांची वापस लौट जाएंगी। वे जमशेदपुर में दो कार्यक्रमों में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.