हापुड़, मई 22 -- नगरी ब्रजघाट एवं गढ़मुक्तेश्वर के कच्चा घाट लठीरा, बहादुरगढ़ के पुष्पावती पूठ में लगने वाले गंगा दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने मेले को लेकर सुरक्षा एवं जाम आदि की समस्या से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस आदेश में आज से 26 मई तक नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन करने कर दिया जाएगा। इसका सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आज से ज्येष्ठ गंगा दशहरे का पर्व शुरू हो जाएगा। मुख्य स्नान 25 मई को होगा। मेले को लेकर हाईवे पर जाम से निपटने को पुलिस प्रशासन का पहरा बढ़ाने के आदेश दिए है। उन्होंने जाम की समस्या को हल करने के निर्देश दिए गए। जिसमें 23 मई की आज सुबह आठ बजे से 26 मई की रात्रि 12 बजे तक रूट...