जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर । मौसम में लगातार बदलाव का असर मंगलवार शाम को भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण पूरे झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश का माहौल बन रहा है। उसी कोल्हान क्षेत्र में भी मंगलवार की शाम में मौसम बदल सकता है और हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम का यह बदलाव 19 मार्च तक देखने को मिल सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...