बरेली, अगस्त 12 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 12 अगस्त बुधवार को सुबह नौ बजे विशाल तिरंगा बाइक-स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली का शुभारंभ बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान से होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि रैली अयूब खां चौराहा, महादेव पुल, कोहाड़ापीर, धर्मकांटा चौराहा, डीडीपुरम शहीद स्तंभ, शील चौराहा, केके अस्पताल रोड, झूलेलाल द्वार और डेलापीर चौराहा होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में समाप्त होगी। जनपद के प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच शिक्षक व प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक एवं कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। प्रतिभागियों को सफेद अथवा तिरंगा ड्रेस और हेलमेट पहनकर रैली में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: आज और 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा...