आज शहर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बाधित
लोहरदगा, जून 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के कई इलाकों में 28 जून को करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, लोहरदगा ने आवश्यक रखरखाव कार्य को लेकर इसकी सूचना जारी की है। इस बाबत सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कच्छप ने बताया कि 11 केवी पीएचईडी फीडर में पुराने कंडक्टर को बदलकर नया कंडक्टर लगाया जाएगा। साथ ही 11 केवी लोहरदगा फीडर में भी आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कटौती से सिविल कोर्ट, डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय, जेल परिसर, पुराना पावर हाउस, रेलवे स्टेशन, रांची रोड, पतराटोली, न्यू रोड, बड़ा तालाब, पावरगंज, बस स्टैंड, ब्लाक क्षेत्र, मेन रोड समेत आसपास के कई इलाके प्रभावित होंगे। सहायक विद्युत अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.