खगडि़या, मई 15 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के युवाओं को मोटिवेट करने गायत्री शक्तिपीठ सीढ़ी घाट में प्रांतीय युवा संयोजक मनीष कुमार का आगमन 16 मई को होगा। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका , आध्यात्म के साथ युवाओं का विकास आदि मोटीवेशनल स्पीच से खगड़िया के युवाओं को प्रेरित करेंगे। दोपहर 1:00 बजे से खगड़िया जिले के सातों प्रखंडों के प्रखंड संयोजकों के साथ विचार विमर्श पटना जोन संयोजक मनीष कुमार करेंगें। बैठक में जिले में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। मोटिवेशनल मनीष कुमार के आगमन को लेकर जिला संयोजक अरविंद कुमार हिमांशु, मुख्य ट्रस्टी डॉ विजयेंद्र विद्यार्थी, जिला सह संयोजक त्रिभुवन पटेल, जिला युवा संयोजक अमित कुमार, उमेश प्रसाद, अनिल कुमार, मोतीलाल सिंह, शोभा देवी, वीर बहादुर पंडित, संतोष कुमार सविता कुमारी सहित जिले के गायत्री ...