फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद। लिंजीगंज हॉस्पिटल से एनएकेपी डिग्री कॉलेज तक 28 व 29 मार्च को जर्जर बिजली के तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते लकूला उपकेंद्र का एनएकेपी फीडर सुबह नौ बजे से सायं सात बजे तक बंद रहेगा। अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान लिंजीगंज हॉस्पिटल से एनएकेपी डिग्री कॉलेज मार्ग भी बंद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...