कुशीनगर, मई 17 -- कुशीनगर। फाजिलनगर कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में जनहित सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन में कुल 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। आयोजन समिति ने विवाह मंडप से लेकर बारातियों के स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से 11 बारातें जूनियर हाईस्कूल परिसर में पहुंचेंगी, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी बारातियों का स्वागत किया जाएगा। आयोजन स्थल पर बनाए गए भव्य मंडप में वैदिक मंत...