बक्सर, अप्रैल 22 -- ब्रह्मपुर। समाजवादी विचार मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती व विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर "चलो-चलें कलम की ओर" अभियान के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम गुरुवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय, एकरासी में होगा। उद्घाटन विधान परिषद के सदस्य कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश्वर दास मौजूद रहेंगे। इसमें कई गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक संतोष मुखिया ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य मैट्रिक व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही शिक्षकों के योगदान को भी इस मंच से सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.