मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम को लेकर 23 जून को पुराना सचिवालय पटना स्थित अधिवेशन भवन में बैठक होगी। विश्व बैंक की टीम के साथ होने वाली इस बैठक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह भी शामिल होंगे। इसको लेकर नगर विकास व आवास विभाग के स्तर से निगम को जानकारी भेजी गई है। बैठक में राज्य के सभी नगर निकायों के नगर आयुक्त व कार्यपालक पदाधिकारी के अलावा बुडको व आवास बोर्ड के एमडी भी भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- छह वार्डों में 30 को लगेगा सहयोग शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...