बलिया, फरवरी 21 -- बलिया, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया है कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चार विशेष अभियान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 22 फरवरी को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा। एडीएम ने बताया कि सभी मतदेय स्थल पर सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर बाद डेढ़ बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, 6 ए, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता दी जाएगी। सभासदों, ग्राम प्रधानों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.