आज विराजेंगे विघ्नहर्ता, सजाए जाते रहे पंडाल
मऊ, सितम्बर 13 -- मऊ, संवाददाता। भाद्र शुक्ल चतुर्थी को शास्त्र में गणेश चतुर्थी भी कहा गया है। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संसार में शुभता को लाने के लिए देवी पार्वती ने भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश को उत्पन्न किया था। इसलिए भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्मोत्सव हर साल मनाया जाता है। सोमवार यानी आज से विघ्नहर्ता आ रहे हैं। आयोजक श्रीगणेश महोत्सव पंडाल आदि सजा धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजक एवं भक्त महोत्सव को उल्लासपूर्वक मनाने के लिए एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। रविवार को भी दिनभर पंडालों को अंतिम रूप देने का कार्य चलता रहा। गणेश महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर यानी आज से हो रही है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जबकि अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.