बक्सर, जून 7 -- चौस, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास स्थित विक्रमादित्य गीता मिश्र इंटर कॉलेज में आज सोमवार को प्रतिभा सम्मान सह मार्गदर्शन समारोह आयोजित किया जाएगा। कालेज के अध्यक्ष गीता प्रसाद मिश्र ने बताया कि इसमे मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक आनन्द मिश्रा उपस्थित होकर इस साल इंटर की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...