रांची, अगस्त 7 -- रांची में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अब आइसा, जनाधिकार महासभा समेत अन्य संगठनों का शुक्रवार को विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर एक हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। इसमें रैप, आईआरबी, जिला बल के अलावा महिला पुलिस बल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त तीन डीएसपी और आधा दर्जन इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी के अलावा क्यूआरटी की भी तैनाती की गई है। इस दौरान कई रास्तों पर जाम की समस्या भी देखने को मिल सकती है। पूरे विधानसभा क्षेत्र को तीन लेयर की सुरक्षा में बांटा गया था। बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही उस मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी दुरुस्त कर...