फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- फर्रुखाबाद।उपायुक्त उद्योग सोनाली जिंदल ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बढ़ई, नाई, लोहार के लिए साक्षात्कार 3 अगस्त को पूर्वान्ह 11:30 बजे उद्यमिता विकास केंद्र में होंगे। उन्होंने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किए जाने को पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर साक्षात्कार नियत किया गया है। आनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए गए सभी प्रपत्र के साथ अभ्यर्थी साक्षात्कार को पहुंचे। आईटीआई में प्रवेश को दो दिन शेष

राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 में प्रवेश लेने को आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आनलाइन आवेदन 4 अगस्त तक चलेंगे। सामान्य ओबीसी के लिए शुल्क 300, एससीएसटी के लिए 150 और महिलाओं के लिए 100 रुपये रखा गया है।

पांच लाख तक की परिय...