हजारीबाग, अप्रैल 12 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग कि ओर से आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संस्था लगातार तीसरी बार इस तरह के बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है, जिससे समाज में जागरूकता और सहभागिता दोनों में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी रहेगी। सांसद, विधायकगण, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। संस्था द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे लोगों में रक्तदान के प्रति और अधिक उत्साह उत्पन्न हो रहा है।बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल, शीतलन और अन्य आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.