हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। अंग्रेजी नववर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी को फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि में सूर्य और राहु के संयोग से लगेगा, जिससे कुंभ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण यहाँ सूतक काल के नियम मान्य नहीं होंगे। यह ग्रहण दक्षिण अर्जेंटीना, अफ्रीका और अंटार्कटिका में रिंग ऑफ फायर (अग्नि वलय) के रूप में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 03:20 पर स्पर्श होगा, शाम 05:03 पर मध्यकाल और 06:47 पर इसका मोक्ष होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...